दुबई की पहचान: रेगिस्तान से आधुनिकता तक

दुबई(Dubai): दुबई संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का सबसे प्रसिद्ध और आधुनिक शहर है, जो अपनी गगनचुंबी इमारतों, लक्ज़री लाइफस्टाइल, रेगिस्तानी सफारी और व्यापारिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (828 मी.),दुबई मरीना, पाम जुमेराह, दुबई क्रीक और विशाल शॉपिंग दुबई मॉल के लिए जाना जाता है। यहाँ गोल्ड सूक (सोने का बाजार) भी बहुत प्रसिद्ध है। दुबई एक्सपो, दुबई शॉपिंग फेस्टिवल और दुबई वर्ल्ड कप जैसे कार्यक्रम इसे और आकर्षक बनाते हैं। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (DXB) दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।

दुबई की पहचान: रेगिस्तान से आधुनिकता तक

दुबई का इतिहास एक छोटे मछली पकड़ने वाले गाँव से शुरू होता है, लेकिन आज यह शहर दुनिया के सबसे अधिक विकसित और आकर्षक शहरों में से एक है। तेल की खोज और सही नीतियों के कारण दुबई ने खुद को एक वैश्विक व्यापारिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया है। यहाँ की आधुनिकता और पारंपरिक संस्कृति का मेल हर किसी को आकर्षित करता है। दुबई दुनिया के सबसे शानदार और आधुनिक शहरों में से एक है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहाँ कुछ प्रमुख आकर्षण हैं –

बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, जो दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित है। इसकी ऊँचाई 828 मीटर (2,717 फीट) है और इसे 2010 में आधिकारिक रूप से खोला गया था। इसकी ऊँचाई और आधुनिक डिजाइन इसे एक अद्भुत इंजीनियरिंग मार्वल बनाते हैं।

Leave a comment